शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

नयी ज़िन्दगी

आज की शाम बहुत ही कशमकश लेकर आई है इश्वर करे ये कशमकश रात की अँधेरी चादर में कही खो जाए

और सुबह की किरण एक नयी ज़िन्दगी की शुरुवात करे.आज का अंत सूरज की अंतिम किरण के साथ आज ही हो

जाए क्योकि कल आने वाला कल सिर्फ और सिर्फ मेरा होगा.

बदलाव

वक़्त कब किसी का हुआ है .जो आज है जरुरी नहीं कल भी हो .हो सकता है इससे बेह्टर हो ये भी हो सकता है इससे बद्द्टर हो क्योकि वक़्त के साथ -साथ हालत में बदलाव आते है .बस इंसान होने से उन चीजों से लगाव होजाता है जो कही न कही खोने वाली होती है

सोमवार, 29 मार्च 2010

दुनियां जो बनती है बिगड़ती ज़रूर है
दीवार के उस पार कोई न कोई ज़रूर है

ये बात आज की विक्षिप्त राजनीती पर खरी उतर रही है .बच्चन परिवार के साथ आज जो हो रहा है जग जाहिर है व्यक्तिगत दुर्भावना इस तरह विकराल रूप मे परणित हो सकती है समझ से परे है .गाँधी परिवार को हालत सुधारने के लिए आगे आना होगा वर्ना लोगों का पुराने रिश्तों से विश्वास पूरी तरह हट जायेगा .

शनिवार, 27 मार्च 2010

बिग बी और काग्रेस

जब -जब कला क्षेत्र में राजनीति का हस्तक्षेप होता है कलाकार को हानि ही उठानी पड़ती है .बिग बी भी आज कल ऐसे ही दौर से गुजर रहे है
कहा भी जाता है गेहू के साथ घुन भी पिसता है
लेकिन ये अपमान महानायक का नहीं बल्कि देश की सबसे पुरानी राजनेतितक पार्टी कांग्रेस की हार है .

बुधवार, 17 मार्च 2010

माया

लगता है देश फिर गुलामी की और जाने वाला ,एक तरफ ,तिल-तिल मरती जनता

दूसरी तरफ जनता के पैसो पर ऐश करते राजनेता इनके लिए सिर्फ यही कहना है ------

इंसाफ की डगर पे

चमचो न चलो तनके

ये देश था बड़ा प्यारा

खा गए हो इसे तलके

अब भी वक्त है जागने का ,वोट न देकर आप कही न कही ऐसी ताकतों को मजबूत कर रहे है

मायावती का करोडो का हार प्रजातंत्र की सबसे बड़ी हार

अब हार में नोट नहीं

chehra

लालिमा से युक्त चेहरा हो गया है,
आदमी में आदमी कही खो गया है .

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010

कोख से माता पिता को सन्देश

सादर प्रणाम,

अच्छी तरह जानतें हैं आपकी झटपटाहट जो औलाद के लिए बुरी तरह परेशान हैं .आप को शीघ्रता है अपनी संतान की .लेकिन शायद संतान के रूप मै आपको सिर्फ पुत्र चाहिये सुन चुके है ये बात आप ही के मुह से .हमें तो ये भी पता है कि पुत्री न हो इसके लिए आपने क्या -क्या प्रबंद कर रखे है .दुःख तो इस बात का है कि माँ और दादी भी इस साजिश मै शरीक हैं .जिन्होंने खुद एक लड़की के रूप मै जन्म लिया है. अपनी ही कोख मै पल रहे बच्चों से ऐसा भेदभाव क्यों ? आखिर क्यों ?

आप शायद डरतें है कि बेटी होगी तो वंश कैसे चलेगा.........

क्या आप बता सकते है पंडित नेहरु का वंश बेटे से है या बेटी स

गाँधी जी के पुत्रों से कितने लोग परिचित है सच बताइए