बुधवार, 18 मई 2022

आज़ाद को केमरे में कैद करने वाले रुद्र नारायण सक्सेना


 नंगे बदन, कमर पर धोती बाँधे हुए, कंधे पर जनेऊ और बाएँ हाथ से दाहिनी ओर की मूँछ उमेठते हुए एक बलिष्ठ देहयष्टि वाले तेजस्वी नवयुवक की छबि आंखो के सामने उभरते ही याद आते है क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद।जहाँ कहीं उनकी मूर्ति भी स्थापित है,उनकी इसी छवि को मूर्तिमान किया गया है। वस्तुतः चंद्रशेखर आजाद की यही एकमात्र उपलब्ध तस्वीर है, जो उनके जीवन काल मे खींची गई थी।
     इंटरनेट पर इस तस्वीर के संदर्भ में अनेक विवरण उपलब्ध है लेकिन भ्रमित करने वाले, इस तस्वीर के पीछे का सच आजाद के अभिन्न साथी रहे प्रसिद्ध क्रांतिकारी डॉ. भगवान दास माहौर ने बताया कि काकोरी-काण्ड के पश्चात् फरारी के दिनों में चंद्रशेखर आजाद लंबे समय तक झाँसी में मास्टर रुद्रनारायण के घर पर उनके छोटे भाई के रूप में रहे। उस वक़्त यही घर क्रांतिकारियों की शरणस्थली था, जहां पर क्रांतिकारियों की गुप्त बैठकें भी हुआ करती थीं।
एक दिन आजाद स्नान करके वे स्नानागार से बाहर आए, जिन्होंने श्वेत धोती कमर से लपेटी हुई थी, कंधे पर जनेऊ था ही, वे अपने बाल काढ़ते हुए कोई देशभक्ति का तराना गुनगुना रहे थे, मास्टर रुद्रनारायण ने अचानक कैमरा उठाया और बोले- पंडित जी, आजआपकी छवि बिल्कुल अलग लग रही है। एक फोटो खींच लूँ। आजाद जी ने टालते हुए कहा-अरे, नहीं, ऐसे नंगे बदन... रुको मैं कुर्ता तो पहन लूँ... मास्टर रुद्रनारायण रुकना नही चाहते थे, उन्होंने कहा-ऐसे ही अच्छे लग रहे हो, कुर्ता रहने दो।'....आजाद जी बोले- अच्छा नहाने से मूँछें बेतरतीब हो गई हैं, इन्हें तो ठीक कर लूँ- कहते हुए उन्होंने एक ओर मूँछ ठीक करके दूसरी मूँछ उमेठना शुरू की... मास्टर रुद्रनारायण सशंकित थे कि कहीं आजाद जी का मन अचानक बदल न जाए, उन्होंने चट से उस क्षण की मुद्रा को ही कैमरे में कैद कर लिया।.
बस वही आजाद जी की एकमात्र अकेली तस्वीर थी, जो उनके जीवन काल मे खींची गई थी। मास्टर रुद्रनारायण सक्सेना जी ने आजाद जी के इस चित्र को उनके जीवन काल मे किसी को नहीं दिखलाया, उनके बलिदान के बाद ही इसे सार्वजनिक किया। ...यह तस्वीर इतिहास की महत्त्वपूर्ण धरोहर बनी।
धन्य है वो महान कलाकार जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आज़ाद को बुरे वक़्त में आश्रय दिया और  देश को क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आज़ाद की इस दुर्लभ तस्वीर उपलब्ध करवाई।

बुधवार, 19 दिसंबर 2012

betiyan





                                                             



  बेटियाँ 

 बोये जाते है बेटे, 

 और उग जाती है बेटियाँ !
 खाद पानी बेटों मे,
 और लहलाती हैं बेटियाँ !
 एवरेस्ट पर भेजे जाते है बेटे,
 पर विजय पाती है बेटियाँ! 
 कई बार गिरते हैं बेटे, 
 उन्हें सम्भालती है बेटियाँ !
 सुख के  सपने दिखाते हैं बेटे ,
 जीवन का यथार्त सत्य है बेटियाँ !
 जीवन तो बेटों का है ,
 और मारी जाती हैं बेटियाँ !!!!     
    

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

dukh aur sukh

दुख़  मुफ़्त में  मिलता है जबकि सुख के लिये कीमत अदा  करनी पड़ती है 

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

अन्ना और hum

देश मे काफी समय बाद बदलाव की एक लहर आई है लोगों ने आत्मसम्मान को समझा है ,उनमे अपने अधिकारों को पाने का जूनून जागा है लेकिन राजनीती की शातिर चाल यहाँ भी अपनी चाल चलने में कामयाब होती नज़र आ रही है लोक पाल बिल कमेटी को ही ये भ्रष्टनेता अपना शिकार बना रहे है .हम सब को इनकी मंशा समझनी होगी और ऐसी कुठार घात चालों से अन्ना हजारे के इस महा जन आन्दोलन को बचाना होगा.

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

लोकपाल बिल पास करवाने के लिए अन्ना हजारे का देश व्यापी जन आन्दोलन बुरे वक़्त से गुज़र रहा है इस के लिए दोषी है हम आम भारतीय ,क्योंकि हम सब अब तक झूठे आश्वासन के सहारे जीते आ रहे है वर्तमान सरकार ने भी यही किया .

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

नयी ज़िन्दगी

आज की शाम बहुत ही कशमकश लेकर आई है इश्वर करे ये कशमकश रात की अँधेरी चादर में कही खो जाए

और सुबह की किरण एक नयी ज़िन्दगी की शुरुवात करे.आज का अंत सूरज की अंतिम किरण के साथ आज ही हो

जाए क्योकि कल आने वाला कल सिर्फ और सिर्फ मेरा होगा.

बदलाव

वक़्त कब किसी का हुआ है .जो आज है जरुरी नहीं कल भी हो .हो सकता है इससे बेह्टर हो ये भी हो सकता है इससे बद्द्टर हो क्योकि वक़्त के साथ -साथ हालत में बदलाव आते है .बस इंसान होने से उन चीजों से लगाव होजाता है जो कही न कही खोने वाली होती है