गुरुवार, 28 अप्रैल 2011
अन्ना और hum
देश मे काफी समय बाद बदलाव की एक लहर आई है लोगों ने आत्मसम्मान को समझा है ,उनमे अपने अधिकारों को पाने का जूनून जागा है लेकिन राजनीती की शातिर चाल यहाँ भी अपनी चाल चलने में कामयाब होती नज़र आ रही है लोक पाल बिल कमेटी को ही ये भ्रष्टनेता अपना शिकार बना रहे है .हम सब को इनकी मंशा समझनी होगी और ऐसी कुठार घात चालों से अन्ना हजारे के इस महा जन आन्दोलन को बचाना होगा.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अक्सर लोग कम या खराब सुविधाओं के लिए सरकार को कोसते हैं, दूसरों की ओर उंगलियां उठाते है, अपनी ओर कोई नहीं देखता। 120 करोड़ की आबादी वाले भारत में मौजूदा हालात में आखिरी जरूरतमंद आदमी तक पहुंचना सरकार के बस की बात नहीं है। हालांकि संविधान ने सरकार को साफ-सुथरा प्रशासन चलाने और सभी नागरिकों को मूलभूत अधिकार सुविधाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी है, मगर अपने तमाम साधनों और इच्छाशक्ति को खपाकर भी सरकार सब तक यह सब नहीं पहुंचा सकती। ऐसे में, नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि समाज और देश के विकास में वे आगे आकर हाथ बंटायें। बहुत से काम ऐसे हैं, जो नागरिक स्वैच्छिक तौर पर कर सकते हैं। इससे उनकी विशेषज्ञता और कौशल का सदुपयोग भी होता है और सरकार का काम हल्का भी हो जाता है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सरकार को विकास व जन कल्याण कार्यों से छुट्टी मिलनी चाहिए। वह तो सरकार का सबसे पहला काम है। मगर कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां नागरिक पहल चमत्कार कर सकती है। इससे जहां गरीबों और वंचितों के दरवाजे तक सुविधाएं पहुंच जाती हैं, वहीं दूसरों को भी ऐसे काम करने की प्रेरणा मिलती है। फिर एक सिलसिला चल निकलता है... भारत जैसे विशाल जनसंख्या और अपर्याप्त सरकारी संसाधनों व कमजोर इज्छाशक्ति वाले देश के लिए तो यह बहुत जरूरी है।
जवाब देंहटाएंहमारे आसपास बहुत से लोग ऐसे अनुकरणीय काम कर रहे हैं। अक्सर हम उन्हें अनदेखा करके आगे बढ़ जाते हैं। कभी-कभी ठिठककर उनसे उनके काम के बारे में पूछ-बतिया लेते हैं। फिर उन्हें भूल जाते हैं। अपनी व्यस्तता और भागदौड़ के बीच शायद ही कभी हमारे मन में उनके जैसा कुछ करने, या कम से कम उनकी मदद करने का ख्याल आता है। पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ये चंद लोग समाज के लिए बहुत नेक और बड़े काम कर रहे हैं। दरअसल, ये काम तो साधारण ही हैं, पर इनके प्रभाव बड़े होते हैं।
हमारे आसपास बहुत से ऐसे काम हैं, जो हम कर सकते हैं। शायद उन्हें मदद करके हमारा थोड़ा-बहुत निजी नुकसान भी हो, हमारे वक्त और पैसे खर्च हों, मगर इससे नयी राहें बनेंगी... और लोग हाथ बंटाने आगे आयेंगे... एक सीरीज बन जायेगी। आप भी उसमें शामिल हो सकते हैं।
जरा सोचिये, क्या आप दूसरों के लिए कुछ करना चाहते हैं?
अगर हां, तो फिर देर किस बात की ?
झिझक कैसी ?
आगे बढि़ये, मदद के हाथ बढ़ाइये और एक छोटी सी पगडंडी बना दीजिये... वही कल हाइवे बन जायेगी!