बुधवार, 19 दिसंबर 2012

betiyan





                                                             



  बेटियाँ 

 बोये जाते है बेटे, 

 और उग जाती है बेटियाँ !
 खाद पानी बेटों मे,
 और लहलाती हैं बेटियाँ !
 एवरेस्ट पर भेजे जाते है बेटे,
 पर विजय पाती है बेटियाँ! 
 कई बार गिरते हैं बेटे, 
 उन्हें सम्भालती है बेटियाँ !
 सुख के  सपने दिखाते हैं बेटे ,
 जीवन का यथार्त सत्य है बेटियाँ !
 जीवन तो बेटों का है ,
 और मारी जाती हैं बेटियाँ !!!!     
    

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

dukh aur sukh

दुख़  मुफ़्त में  मिलता है जबकि सुख के लिये कीमत अदा  करनी पड़ती है 

गुरुवार, 28 अप्रैल 2011

अन्ना और hum

देश मे काफी समय बाद बदलाव की एक लहर आई है लोगों ने आत्मसम्मान को समझा है ,उनमे अपने अधिकारों को पाने का जूनून जागा है लेकिन राजनीती की शातिर चाल यहाँ भी अपनी चाल चलने में कामयाब होती नज़र आ रही है लोक पाल बिल कमेटी को ही ये भ्रष्टनेता अपना शिकार बना रहे है .हम सब को इनकी मंशा समझनी होगी और ऐसी कुठार घात चालों से अन्ना हजारे के इस महा जन आन्दोलन को बचाना होगा.

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

लोकपाल बिल पास करवाने के लिए अन्ना हजारे का देश व्यापी जन आन्दोलन बुरे वक़्त से गुज़र रहा है इस के लिए दोषी है हम आम भारतीय ,क्योंकि हम सब अब तक झूठे आश्वासन के सहारे जीते आ रहे है वर्तमान सरकार ने भी यही किया .

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

नयी ज़िन्दगी

आज की शाम बहुत ही कशमकश लेकर आई है इश्वर करे ये कशमकश रात की अँधेरी चादर में कही खो जाए

और सुबह की किरण एक नयी ज़िन्दगी की शुरुवात करे.आज का अंत सूरज की अंतिम किरण के साथ आज ही हो

जाए क्योकि कल आने वाला कल सिर्फ और सिर्फ मेरा होगा.

बदलाव

वक़्त कब किसी का हुआ है .जो आज है जरुरी नहीं कल भी हो .हो सकता है इससे बेह्टर हो ये भी हो सकता है इससे बद्द्टर हो क्योकि वक़्त के साथ -साथ हालत में बदलाव आते है .बस इंसान होने से उन चीजों से लगाव होजाता है जो कही न कही खोने वाली होती है

सोमवार, 29 मार्च 2010

दुनियां जो बनती है बिगड़ती ज़रूर है
दीवार के उस पार कोई न कोई ज़रूर है

ये बात आज की विक्षिप्त राजनीती पर खरी उतर रही है .बच्चन परिवार के साथ आज जो हो रहा है जग जाहिर है व्यक्तिगत दुर्भावना इस तरह विकराल रूप मे परणित हो सकती है समझ से परे है .गाँधी परिवार को हालत सुधारने के लिए आगे आना होगा वर्ना लोगों का पुराने रिश्तों से विश्वास पूरी तरह हट जायेगा .